
Table of Contents
गृह प्रवेश मुहुर्त 2023: अपना घर अपना घर ही होता है। दुनिया का कोना है घर, मनुष्य को शांति प्रदान करने वाला और उसकी साड़ी थकन दूर होने वाला होता है उसका अपना एक सुंदर घर। हर व्यक्ति की एक ही चाहत होती है कि उसके घर में प्रवेश करने से पहले उसका गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया जाए।आपको बता दें कि नए घर में गृह प्रवेश करना हर व्यक्ति के जीवन में सबसे मूल्यवान क्षण होता है, जिसके लिए व्यक्ति हमारे ग्रह प्रवेश मुहूर्त 2023 (griha pravesh shubh muhurat 2023) का चुनाव करता है ताकि नए घर में उसके जीवन पर कोई विपदा न आएं।ऐसा इसलिए है क्योंकि बहुत मेहनत और मशक्कत से एक व्यक्ति अपना घर बनाता है।
वहीं आपने मूल्यवान घर के इस सपने को पूर्ण रूप से सफल करने के लिए यह जरूरी है कि गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त(गृह प्रवेश मुहुर्त 2023) में ही किया जाए फिर चाहे वो नए घर में हो या पुराने । जिसके पीछे का कारण यह है कि शुभ तिथि और लग्न में आपके गृह प्रवेश करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। गृह प्रवेश मुहूर्त की गणना तिथि, दिन, नक्षत्र और लग्न के आधार पर की जाती है। क्योंकि गृह प्रवेश भी किसी भी अन्य समारोह की तरह काफी महत्वपूर्ण है। समारोह गृह प्रवेश मुहुर्त के बारें में विस्तार से जानते हैः

भारतीय वैदिक ज्योतिष: एक प्राचीन गहन विज्ञान
हमारे धर्म में गृह प्रवेश मुहूर्त का महत्व(गृह प्रवेश मुहुर्त 2023)
जिस तरह किसी भी अच्छे काम के लिए जातक किसी विशेषज्ञ ज्योतिष से शुभ मुहूर्त(गृह प्रवेश मुहुर्त 2023) की सलाह लेता है जिससे की उसका वह काम सफल हो जाये। ठीक उसी प्रकार हमारे धर्म शास्त्रों में किसी घर मे गृह प्रवेश से पहले उस घर में पूजा-अनुष्ठान आदि पूरे विधि-विधान से करवाया जाता हैं। ताकि जातक को किसी भी तरह की कोई परेशनी न हो और सुख-शांति बनी रहें।
त्योहार कैलेंडर 2023
वैदिक ज्योतिष के नजरिये से गृह प्रवेश मुहुर्त 2023 का महत्व
- वैदिक ज्योतिष की मान्यताओं के नजरिये से गृह प्रवेश के लिए माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ माह अधिक शुभ माना जाता है।
- वही आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आश्विन माह या चातुर्मास के दौरान गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। इसके पीछे का तर्क यह है कि यह समय भगवान विष्णु और अन्य सभी देवी देवताओं के विश्राम का समय है।
- इस के अतिरिक्त पौष माह भी गृह प्रवेश के लिए वर्जित माना जाता है।
- आम तोर पे मंगलवार के आलावा अन्य किसी भी दिन गृह प्रवेश किया जा सकता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में शनिवार और रविवार को नए घर में प्रवेश करना वर्जित माना जाता है।
- अमावस्या और पूर्णिमा को नए घर में प्रवेश करना श्रेयकर या हितकर नहीं माना जाता है। पंचमी, सप्तमी, दशमी, द्वितीया, तृतीया, एकादशी और द्वादशी को गृह प्रवेश के लिए शुभ माना जाता है।
- गृह प्रवेश समारोह एक निश्चित लग्न में किया जाता है। इस अवसर के लिए शुभ मुहूर्त की गणना आप की कुंडली में सूर्य की स्थिति को देख कर की जाती है। उदाहरण के लिए, यदि सूर्य आपकी राशि से पांचवें या नौवें भाव में है, तो गृह प्रवेश के लिए समय अशुभ है, किन्तु यदि आपकी राशि से छठे या आठवें घर में है, तो यह शुभ समय गृह प्रवेश के लिए अत्यन्त लाभकारी और श्रेष्ठ है।
गृह प्रवेश मुहुर्त 2023
आपको बता दें कि गृह प्रवेश मुहूर्त 2023 (griha pravesh muhurat 2023) के अनुसार आप निम्नलिखित दिनों में गृह प्रवेश समारोह का प्रयोजन कर सकते हैं:
अगर आपने नया घर बनवाया है या खरीदा है और पहली बार अपने घर में प्रवेश करने जा रहे है। ऐसे में आपको गृह प्रवेश का आयोजन करना चाहिए।

आइये देखते है वर्ष 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त 2023
नवंबर 2023 में गृह प्रवेश मुहुर्त 2023
दिनांक | शुभ मुहूर्त | नक्षत्र |
---|---|---|
शुक्रवार,17 नवंबर 2023 | सुबह 01:18 से 18 नवंबर सुबह 6 : 47 तक | उत्तराषाढ़ा |
बुधवार, 22 नवंबर 2023 | शाम 18 :38 से 23 नवंबर सुबह 6 :49 तक | उत्तर भाद्रपद |
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 | सुबह 06: 50 से रात 20:01 तक | उत्तर भाद्रपद, रेवती |
सोमवार, 27 नवंबर 2023 | दोपहर 14:45 से 28 नवंबर सुबह 06:54 तक | रोहिणी |
बुधवार, 29 नवंबर 2023 | सुबह 06:54 से दोपहर 13: 59 तक | मृगशिरा |
दिसंबर 2023 में गृह प्रवेश मुहुर्त 2023
दिनांक | शुभ मुहूर्त | नक्षत्र |
---|---|---|
शुक्रवार, 08 दिसंबर 2023 | सुबह 08:54 से 09 दिसंबर सुबह 06:31 तक | चित्रा |
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 | सुबह 08:10 से रात 10:30 तक | उत्तराषाढ़ा |
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 | सुबह 09: 42 मिनट से रात 09:08 तक | रेवती |
जानें गृह प्रवेश मुहूर्त 2023 के लिए शुभ मुहूर्त
शुभ नक्षत्र– आपको बता दें कि गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त 2023 (griha pravesh shubh muhurat 2023) की गणना करते समय हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी कई चीजों को ध्यान में रखते हैं। उनमें सबसे प्रमुख हैं नक्षत्र। अगर हम सबसे शुभ नक्षत्र को देखें, तो वे उत्तरा फाल्गुनी, उत्तर भाद्रपद,उत्तर भाद्रपद, रोहिणी, चित्रा, रेवती, अनुराधा, मृगशिरा, शतभिषा, पुष्य, धनिष्ठा और स्वाति नक्षत्र हैं।
शुभ माह– वैदिक ज्योतिष की मान्यताओं के नजरिये से 2023 में गृह प्रवेश के लिए कुछ महीने जेसे की माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ माह सबसे अच्छे माने जाते हैं। इसमें आप गृह प्रवेश पूजा 2023 का आयोजन कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर वही आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आश्विन माह या चातुर्मास के दौरान गृह प्रवेश नहीं किया जाता। पौष माह भी गृह प्रवेश के लिए वर्जित माना जाता है।

गृह प्रवेश 2023 के लिए महत्वपूर्ण बातें
अपने नए घर में जाने से पहले आप सुनिश्चित करें कि आप 2023 में गृह प्रवेश के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखें:
- आप सुनिश्चित करें कि भवन निर्माण कार्य संपूर्ण हो चूका है।
- आप सुनिश्चित करें कि आपके घर का कलर काम फिटिंग आदि सहित पूरा हो गया हो।
अपने नए घर से सभी प्रकार की नकारात्मकता को दूर करे ने के लिए नवग्रह शांति के साथ -साथ हवन और वास्तु पूजा का भी आयोजन करें।
- गृह प्रवेश के बाद अपने घर को कम से कम 40 दिनों तक ना बंद रखे और ना खाली छोड़े।
- आप सुनिश्चित करें कि जिन्हें आपने गृह प्रवेश 2023 में आपने जिन्हे आमंत्रित किया हो उन्हें भोजन खिलाये।
- आप सुनिश्चित करें कि पूजा के लिए मूर्ति स्थापना करते वक्त वास्तु का विशेष ध्यान रखा गया हो।
- इसके अतिरिक्त उस स्थान को साफ सुथरा और शुद्ध करें जहां पर आप गृह-प्रवेश पूजा करेंगे।
वर्ष 2023 में गृह प्रवेश के लाभ
गृह प्रवेश पूजा करने से कई लाभ होते हैः
- सबसे अच्छे मुहूर्त में की गई पूजा आप के घर-परिवार से नेगेटिव ऊर्जा को दूर कर देगी।
- गृह प्रवेश पूजा करने से आपका घर शुद्ध होता है।
- इसके अतिरिक्त यह सभी वास्तु दोषों और आपके निवास के अन्य बुरे प्रभाव को भी दूर करता है।
- यह घर में सौभाग्य प्रदान करने के साथ-साथ परिवार में सभी सदस्यों को सौभाग्य की प्राप्ति करवाता है।
About Us
- About Us
- Contact Us
- Refund Policy
- Privacy Policy
- Disclaimer